यह ब्लॉग खोजें

Live News

शुक्रवार, नवंबर 24, 2017

केंद्रीय राज्य मंत्री राम कृपाल यादव के बेटे अभिमन्यु यादव की शादी

बीजेपी नेता व केंद्रीय राज्य मंत्री राम कृपाल यादव के बेटे अभिमन्यु यादव की शादी पटना के वेटनरी कॉलेज मैदान में गुरुवार रात संपन्न हुई। मंत्री ने अपने बेटे की शादी शाही अंदाज में की। शादी में आए करीब 5 हजार लोगों के खाने के लिए 24 फूड स्टॉल लगाए गए थे। वहीं, मनोरंजन के लिए भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव व एक्ट्रेस काजल राघवानी को बुलाया गया था राम कृपाल के बेटे की शादी में आम लोगों के साथ कई बड़े नेता भी शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री खुद गेट पर खड़े होकर विवाह समारोह में आए अतिथियों का स्वागत कर रहे थे। राज्यपाल सत्यपाल मलिक शाम करीब 8:30 बजे विवाह स्थल पर आए। पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव काफी देर तक विवाह स्थल पर रुके। वहीं, भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन, मंगल पांडेय और सुशील मोदी भी वर-वधू को आशीर्वाद देने पहुंचे।

                                               











         

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

SPONSOR

SPONSOR
Back To Top