यह ब्लॉग खोजें

Live News

बुधवार, अगस्त 16, 2017

BIHAR....... उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की कार पर हमला

बिहार में वैशाली जिले के बिदुपुर थाना अंतर्गत काला पहाड़ गांव के पास राजद के संदिग्ध कार्यकर्ताओं ने मंगलवार शाम उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की कार पर हमला किया। बिदुपुर थाना प्रभारी रितेश मंडल ने बताया कि कुछ अज्ञात हमलावरों ने उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की कार पर उस समय पथराव किया जब वह काला पहाड़ गांव जा रहे थे। उन्होंने बताया कि इस पथराव में कार को कुछ क्षति पहुंची है, लेकिन उपमुख्यमंत्री को कोई चोट नहीं आई है।  यह घटना राजद प्रमुख लालू प्रसाद के पुत्र एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जो कि महागठबंधन के बिखराव को लेकर अपने दूसरे चरण के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए समस्तीपुर जा रहे थे, के कारवां के वहां से गुजरने के बाद हुआ। सुशील मोदी काला पहाड़ गांव भाजपा के पूर्व विधायक अच्युतानंद सिंह की मां के श्राद्ध कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे।

                                   

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

SPONSOR

SPONSOR
Back To Top