यह ब्लॉग खोजें

Live News

गुरुवार, अक्टूबर 24, 2024

कई राज्यों ने दिवाली की छुट्टियों की घोषणा कर दी

 

बच्चे दिवाली की छुट्टियों का बेहद बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में कई राज्यों ने दिवाली की छुट्टियों की घोषणा कर दी है..दिवाली के मौके पर उत्तर प्रदेश में 3 दिन की छुट्टी का ऐलान किया गया है। सूबे में दिवाली की छुट्टी 31 अक्टूबर, गोवर्धन पूजा पर 2 नवंबर और भाई दूज पर 3 नवंबर का अवकाश रहेगा..दिवाली पर बिहार में सिर्फ 2 दिन की ही छुट्टी दी जा रही है। राज्य में 1 और 2 नवंबर को अवकाश घोषित किया गया है। मध्य प्रदेश में भी 1 और 2 नवंबर को स्कूल बंद रहेंगे..गुजरात और राजस्थान में दिवाली पर स्कूलों की 3 दिन की छुट्टी होगी।

राजस्थान में 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक तीन दिन के अवकाश की घोषणा की गई है। साथ ही गुजरात में भी 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक लगातार तीन दिन तक स्कूलों की छुट्टी रहेगी..दिवाली की सबसे लंबी छुट्टी महाराष्ट्र में मिलने वाली है। वैसे तो महाराष्ट्र में दिवाली पर मात्र 2 दिन की छुट्टी मिलती है। इस बार भी 1-2 नवंबर को सरकारी अवकाश घोषित किया गया है। मगर दिवाली की छुट्टी के साथ बच्चों को 7-10 दिन की छुट्टी दी जा सकती है...

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

SPONSOR

SPONSOR
Back To Top