यह ब्लॉग खोजें

Live News

शुक्रवार, जून 05, 2020

समस्तीपुर में सुपारी किलर द्वारा प्रोपर्टी डीलर की हत्या,पांच शूटर गिरफ्तार



        समस्तीपुर:कोलकाता के सुपारी किलर द्वारा प्रोपर्टी डीलर की हत्या करने के लिए भेजे गए पांच शूटर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उक्त जानकारी समस्तीपुर के एसपी विकास वर्मन ने मुफस्सिल थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया है। उन्होंने कहा कि डीएसपी प्रीतिश कुमार के नेतृत्व में मुफ्फसिल थाना एवं मुसरीघरारी थाना के द्वारा दिल्ली हाट के पास संयुक्त रूप से वाहन चेकिंग किया जा रहा था। इसी दौरान मुसरीघरारी चौक की तरफ से दो बाइक से तेजी से आ रहे थे, जिसे वाहन चेकिंग कर रहे पुलिस पदाधिकारी एवं बल द्वारा रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखते ही दोनों बाइक के चालक गाड़ी घुमा कर भागना चाहे। जिससे वहां उपस्थित पुलिस बल और स्थानीय लोगों के सहयोग से घेर कर पकड़ लिया गया। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों से विस्तृत पूछताछ के बाद पता चला कि ये अपराधी सुपारी किलर के रूप में कार्य करते हैं। इस गैंग का सरगना कोलकाता से ऑपरेट करता है,  जो वैशाली जिला का निवासी है।  इस घटना को अंजाम देने के लिए दस लाख रूपया में कॉन्ट्रैक्ट लिया गया था। जिसमें छह लाख किलर को मिलना था। पुलिस की सक्रियता के कारण एक व्यक्ति की हत्या होने से बचा लिया गया। इनके तलाशी के क्रम में उपरोक्त अपराधियों के पास से दो मोटरसाइकिल, दो देशी पिस्तौल, एक रिवाल्वर, 14  जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पूछताछ के क्रम में अपराधियों द्वारा बताया गया कि ये लोग पैसा लेकर समस्तीपुर के एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या करने के लिए आए थे। इनलोगों ने पूर्व में भी यहाँ आकर हत्या करने वाले जगह एवं आदमी की रेकी कर चुके हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट राज कृष्णन
प्लस न्यूज़ पटना
                                                               

                                     
                                                  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

SPONSOR

SPONSOR
Back To Top