यह ब्लॉग खोजें

Live News

शुक्रवार, मई 22, 2020

क्वारेंटाइन सेंटर से भागकर 2 प्रवासी मजदूर ने 19 साल की लड़की से रेप किया

लॉक डाउन में रोहतास एक दुर्भाग्यपूर्ण खबर आई है। जिसमें क्वॉरेंटाइन किए गए 2 प्रवासी श्रमिकों ने क्वॉरेंटाइन सेंटर से भागकर गांव में जाकर एक 19 वर्षीय युवती के साथ गैंग रेप किया। आरोप है कि इस दौरान मनचलों ने लड़की का वीडियो भी बनाया। बताया जाता है कि रोहतास जिला के दावत थाना अंतर्गत जगनारायण सिंह हाई स्कूल, कोआथ में क्वॉरेंटाइन किए गए श्रमिकों में दो युवक क्वॉरेंटाइन सेंटर से भाग गए तथा गांव में घुसकर शौच के लिए निकली 19 वर्षीय एक युवती के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान फोन कर उसने चार अन्य साथियों को भी बुलाया। दुष्कर्म की घटना में उन चारों ने भी साथ दिया। इस संबंध में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि चार अन्य की गिरफ्तारी बाकी है। घटना के बाद गांव में तनाव है।उधर पुलिस ने पीड़ित लड़की को मेडिकल जांच के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया है। फिलहाल परिजन तथा पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है।

                  




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

SPONSOR

SPONSOR
Back To Top