यह ब्लॉग खोजें

Live News

शनिवार, फ़रवरी 29, 2020

पटनासिटी में श्रीराम फाइनेंस के दफ्तर में दिनदहाड़े लाखों की लूट

पटनासिटी में हथियारबंद लुटेरों ने एक बार फिर से दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया है. घटना शहर के अगमकुआं थाना क्षेत्र के जीरो माइल इलाके की है जहां हथियारबंद लुटेरों ने श्रीराम फाइनेंस के दफ्तर से लगभग 3 लाख लूट लिए और आराम से चलते बने. जिस कार्यालय में लूट की घटना हुई है वहां पैसों का कलेक्शन किया जाता था. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी को लेकर सघन छापेमारी अभियान में जुट गई है. बताया जाता है कि पांच-छह की संख्या में हथियारबंद अपराधी कार्यालय में आ धमके और ग्राहकों से लूटपाट शुरू कर दी.सिटी एसपी ने घटना की पुष्टि करते हुए जल्द ही लुटेरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया. 

                                 
                                
                                   

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

SPONSOR

SPONSOR
Back To Top