यह ब्लॉग खोजें

Live News

मंगलवार, फ़रवरी 18, 2020

समस्तीपुर में दुष्कर्म के बाद पीड़िता का आँख फोड़ा, ग्रामीणों में आक्रोश

समस्तीपुर जिले में उजियारपुर थाना क्षेत्र के महिसारी गांव मे मक्का पिसाने गई एक 35 वर्षीय महिला के साथ आटा चक्कीवाले ने किया दुष्कर्म।घटना संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता आरोपी राहुल कुमार 22 के आटा चक्की पर मक्के का आटा पिसाने गई थी।आटा पिसा कर लौटने के क्रम में एकपरिया रास्ते से घर के ओर चली जो डिह चौर होते हुए जाता है। महिला जब चौर के बिच में गई तो अंधेरे का फायदा उठा आरोपी राहुल कुमार उसे पिछे से पकर एक सरसों के खेत में ले जाकर जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया।इस बिच महिला ने उसे छोड़ देने का गुहार करती रही मगर आरोपी ने एक न सुनी। दुष्कर्म के बाद पीड़िता को मुंह बंद रखने के लिए मारपीट किया जिसमे पीड़िता का एक आंख क्षतिग्रस्त हो गया। पीड़िता ने बताया की उसे गोली मारने की धमकी भी दिया है।घटना के बाद किसी तरह महिला अपने टोला पहुंच ग्रामीणों को सारी बात बताई जिसके बाद ग्रामीणों ने उसकी स्थीती गंभीर देखते हुए उसे अनुमंडल अस्पताल दलसिंहसराय ले गए जहां महिला की हालत बिगड़ती देख प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया है।घटना की जानकारी मिलते ही उजियारपुर थाना अध्यक्ष शंभूनाथ सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच घटना के जांच में जुटी है।इस घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।जांच कर लौट रहे पुलिस गाड़ी को रोक ग्रामीण महिलाएं न्याय की मांग कर रही थी। जिसके बाद ग्रामीणों के समझाने पर सभी ने गाड़ी को जाने दिया।थाना अध्यक्ष ने बताया की पीड़िता के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

SPONSOR

SPONSOR
Back To Top