यह ब्लॉग खोजें

Live News

रविवार, जुलाई 08, 2018

भागलपुर--नवगछिया में युवा जदयू का संगठन विस्तार हुआ

युवा जदयू पुलिस जिला नवगछिया इकाई की एक बैठक युवा जदयू जिलाध्यक्ष सोनू जायसवाल के नेतृत्व में मथुरापूर बाजार नारायणपुर में आयोजित की गई । इस बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष सह कोषाध्यक्ष  रजनीकांत राय और बैठक का  संचालन मीडिया सेल जिला संयोजक सह युवा प्रवक्ता रवि कुमार ने किया ।
इस बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए युवा जदयू जिलाध्यक्ष सोनू जायसवाल ने सुमित कुमार शर्मा को जिला सचिव और सुभाष कुमार को नवगछिया प्रखंड उपाध्यक्ष मनोनीत किया । युवा जिलाध्यक्ष सोनू जायसवाल ने संगठन विस्तार पर जोर दिया और कहा कि 29 जुलाई को नवगछिया में जदयू के माननीय राष्ट्रीय महासचिव आर सी पी सिंह के रोड शो में सैकड़ों युवा की भागीदारी होगी ।ज्ञात हो कि जदयू अतिपिछडा प्रकोष्ठ के रोड शो का कार्यक्रम पूरे बिहार में जोर शोर से चल रहा ......
इस मौके पर युवा जदयू जिलाध्यक्ष सोनू जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष रजनीकांत राय, मीडिया सेल जिला संयोजक सह युवा प्रवक्ता रवि कुमार,  जिला उपाध्यक्ष किशन चंद्रवंशी,  जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी प्रशांत कुमार कन्हैया, प्रभु कुमार, अनिश  कुमार, गोलू कुमार, रजनीश कुमार, हिमांशु कुमार, मोहम्मद नदीम अख्तर, कुंदन कुमार इत्यादि मौजूद थे ।

                 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

SPONSOR

SPONSOR
Back To Top