यह ब्लॉग खोजें

Live News

बुधवार, मई 30, 2018

मुजफ्फरपुर में लेबनान के नागरिक से अवैध उगाही के आरोप में दारोगा बर्खास्त

मुजफ्फरपुर में लेबनान के नागरिक से अवैध उगाही करने के आरोप में दारोगा विजय गुप्ता को डीआइजी अनिल कुमार सिंह ने बर्खास्त  कर दिया है.....बनान का नागरिक फदी फदेल जून 2016 में नेपाल आया था. वह दुबई में नौकरी करता था. उस समय नेपाल में भूकंप से तबाही मची थी. इसी दौरान रास्ता भटक कर वह 8 जुलाई 2016 को सीतामढी जिले के मोहनपुर चौक पहुंच गया.सीतामढ़ी नगर पुलिस ने मोहनपुर चौक के पास स्थित पेट्रोल पंप से उसे गिरफ्तार कर लिया.....नगर थाने में तत्कालीन थानाध्यक्ष विशाल आनंद के बयान पर केस कर दारोगा विजय गुप्ता को आइओ बनाया गया. ....इसी दौरान परिजनों ने आइओ के खिलाफ  शिकायत दर्ज करायी कि वह फोन पर जबरन अवैध वसूली का दबाव बना रहा है....यहीं नहीं, फदी फदेल को आतंकी घोषित करने की धमकी भी दे रहा है. परिजनों ने पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों से शिकायत की. मुख्यालय के आदेश पर तत्कालीन एसपी ने पूरे मामले की जांच की जिसके बाद 2009 बैच के दारोगा विजय गुप्ता को डीआइजी अनिल कुमार सिंह ने बरखास्त कर दिया।।।।।


                                             à¤®à¥à¤œà¤«à¥à¤«à¤°à¤ªà¥à¤° डीआईजी अनिल कुमार सिंह news के लिए इमेज परिणाम              

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

SPONSOR

SPONSOR
Back To Top