यह ब्लॉग खोजें

Live News

बुधवार, नवंबर 15, 2017

पटना सिटी के मालसलामी स्थित राजकीयकृत गाँधी आर्य कन्या के छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली

दहेज़ प्रथा को समाप्त करने और बाल विवाह पर रोक लगाने के लिए पटना सिटी के मालसलामी स्थित राजकीयकृत गाँधी आर्य कन्या उच्चय विधालय के छात्राओं द्वारा एक जागरूकता रैली निकाली गई ! जहाँ छात्राओं ने हाथो में दहेज़ प्रथा और वाल विवाह जैसे कुरीतिया वाली श्लोगन भरी तख्तियां लिए लोगो को जागरूक करते नजर आई ! यह जागरूकता रैली मंसूर गंज इलाके से निकल कर विभिन्न रास्तो से होता हुआ विधालय पहुँच कर समाप्त हुआ ! इस मौके पर छात्राओ का कहना था की दहेज़ के कारण देश में घरेली हिंसा बढ़ रही है ,महिलाओ पर अत्याचार हो रहा है , ऐसे में दहेज़ प्रथा और बालविवाह पर रोक लगना चाहिए , साथ ही समाज में फैली कुरीतिया के प्रति लोगो को जागरूक होना चाहिए ! ताकि महिलाये पर घरेलू हिंसा न हो और महिलाओ को प्रताड़ना का शिकार न होना पड़े !

                                                   

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

SPONSOR

SPONSOR
Back To Top