यह ब्लॉग खोजें

Live News

रविवार, नवंबर 19, 2017

कुणाल सिंह गिरोह के शातिर बदमाश राम सिंह हरियाणा के गुरूग्राम से गिरफ्तार

बिहार के पूर्वी चंपारण, नेपाल व उत्तर बिहार के कई जिलों में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर दहशत फैलानेवाले कुणाल सिंह गिरोह के शातिर बदमाश राम सिंह उर्फ विजय सिंह को पुलिस की विशेष टीम ने हरियाणा के गुरूग्राम सदर बाजार (गुरुग्राम सेक्टर-15) से मेट्रो ट्रेन में सफर के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। वह वहां पर कपड़ा का कारोबार करनेवाले एक व्यक्ति के यहां छिपा था......राम सिंह चकिया थानाक्षेत्र रामपुर निवासी विरेंद्र सिंह का पुत्र है। गिरफ्तारी के बाद मोतिहारी पुलिस की टीम ने गुड़गांव सदर कोर्ट में बदमाश को ट्रांजिट रिमांड पर लेने के लिए पेश किया है। हालांकि कोर्ट की ओर से समाचार प्रेषण तक कोई आदेश पारित नहीं किया जा सका था।...बताया गया है कि शातिर कुणाल सिंह व उसके गिरोह के खूंखार बदमाश राम सिंह की गिरफ्तारी के लिए मोतिहारी पुलिस की एक विशेष टीम लगातार लगी हुई थी.....

                                  बिहार का शातिर बदमाश गुरूग्राम से गिरफ्तार, नेपाल तक है इसका आतंक               

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

SPONSOR

SPONSOR
Back To Top