यह ब्लॉग खोजें

Live News

सोमवार, नवंबर 27, 2017

भारत ने जीता दूसरा टेस्ट मैच

भारत और श्रीलंका के बीच नागपुर में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने कमाल का खेल दिखाते हुए चौथे दिन ही मैच अपने नाम कर लिया। भारत ने चौथे दिन के खेल में लंच के तुरंत बाद श्रीलंका को पारी और 239 रनों से मात दे दी। मैच में दोहरा शतक बनाने वाले विराट कोहली (213) को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।  भारत की अपने देश में श्रीलंका के खिलाफ यह सबसे बड़ी जीत है। इस मैच में अश्विन ने आठ विकेट अपने नाम किए और इसी के साथ वह दुनिया में सबसे तेज 300 टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। उन्होंने यह कारनामा 54 मैचों में किया। 
                                         भारत ने पारी और 239 रनों से जीता नागपुर टेस्ट, श्रीलंका पर दर्ज़़ की सबसे बड़ी जीत     

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

SPONSOR

SPONSOR
Back To Top